बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था उजागर, सीएमओ ने लगाई फटकार:

बृजमनगंज सीएचसी पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था पर अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बुधवार सुबह बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और रख-रखाव में गंभीर लापरवाही सामने आने पर सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने लेबर रूम, बीपीएमयू रूम, ओपीडी तथा फार्मासिस्ट रूम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं के रख-रखाव, रजिस्टरों की एंट्री, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और चिकित्सकों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया। अस्पताल के मुख्य गेट पर टूटा हुआ कूड़ादान तथा परिसर के किनारों पर उगी घास देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई।

उन्होंने अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता को लापरवाही के लिए फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने मौके पर ही नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा से फोन पर बातचीत कर अस्पताल परिसर की शीघ्र सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए आरओ वाटर प्लांट के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को तत्काल हटाने का निर्देश देते हुए इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर एवं कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। इस अवसर पर स्टेनो बिपुल कुमार यादव, अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. सुधीर पांडेय, डॉ. आफरीन कादिर, विनोद कुमार भारती, चंद्र प्रकाश चौधरी, देवेंद्र कुमार कनौजिया, अनवर हुसैन, शिव पूजन भार्गव, स्टाफ नर्स प्रमीना, ममता जायसवाल, प्रतिमा त्रिपाठी, नीतू पांडेय सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

निरीक्षण के अंत में सीएमओ ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    • August 11, 2026

    सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत…

    Continue reading
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप:
    • August 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने सोमवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: