आबकारी-SSB की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:

महराजगंज में आबकारी विभाग और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 149 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव अपनी टीम के साथ ठूठीबारी सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार में हरियाणा की भारी मात्रा में शराब लदी हुई है और वह बरगदवा की ओर से आ रही है।

सूचना मिलते ही टीम ने एसएसबी बरगदवा के साथ मिलकर ठूठीबारी मार्केट से करीब एक किलोमीटर पश्चिम राजबारी के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार की सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर से विभिन्न ब्रांड की कुल 149 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।

कार में सवार तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ से खरीदी गई थी और उसे तस्करी के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था।

संयुक्त टीम ने मौके पर ही शराब को सील कर कब्जे में लिया और वाहन संख्या DL8CY8503 को आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत जब्त कर लिया।

इस मामले में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज किया गया है।

आरोपियों को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही आरोपियों के नेटवर्क और संपर्कों की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई जारी है।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: