कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने नई सरकार को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें सतर्क रहना चाहिए कि जिन अवशेषों पर यह ‘विजय ध्वज’ फहराया गया है, उनका सम्मान बना रहे।
उन्होंने कहा कि जो लोग पहले वामपंथ के साथ काम कर चुके हैं और बाद में TMC में शामिल हो गए, उन्हें अपना वेश बदलकर यहां आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
इसके साथ ही कुमार विश्वास ने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो बंगाल अपने दुखों से मुक्त नहीं हो पाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस सलाह का पालन किया जाएगा।





