महराजगंज : मौसम बदलने से बढ़ा बीमारियों का खतराः सर्दी-जुकाम से लेकर डेंगू तक का प्रकोप, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम बदलने से बढ़ा बीमारियों का खतरा: सर्दी-जुकाम से लेकर डेंगू तक का प्रकोप, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग की ओर से मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ती नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, इस समय अधिक जोखिम में रहते हैं, उमस और जलभराव के चलते मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, इसके अलावा, मानसून के दौरान पाचन संबंधी परेशानियाँ और त्वचा रोग भी आम हो जाते हैं।

जागरूकता कार्यक्रम में बैठे लोग

विशेषज्ञों ने आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है:

  • बारिश में छाता या रेनकोट का प्रयोग करें।
  • भीगने की स्थिति में तुरंत कपड़े बदलें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • ताजा और गर्म भोजन का सेवन करें।
  • केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।
  • सब्ज़ियों और फलों को अच्छे से धोकर ही उपयोग करें।

इसके अलावा, पूरी नींद लेना और नियमित व्यायाम करना भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है, मच्छरों से बचाव के लिए घरों में कीटनाशक का छिड़काव करें, खिड़की और दरवाज़ों पर जाली लगाएं, और गंदे जलजमाव वाले क्षेत्रों से बचें, बाहर निकलते समय मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है।

डॉ. मनीष राय ने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार या बदन दर्द जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें, ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, उन्होंने बताया कि केएमसी अस्पताल में इन सभी बीमारियों की जांच और इलाज सस्ती दरों पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य