महराजगंज : आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लोन की किश्त न चुका पाने का था दबाव :

महराजगंज : आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लोन की किश्त न चुका पाने का था दबाव :-

फाइनेंस कंपनी की कथित प्रताड़ना बनी वजह, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश :

महराजगंज के धानी ब्लॉक अंतर्गत महदेवा ग्राम सभा में आर्थिक तंगी और फाइनेंस कंपनी के कथित दबाव से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली, मृतक की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक निजी फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था।

किश्त अदा न कर पाने से बढ़ा मानसिक तनाव :
परिजनों के अनुसार, राम प्रसाद लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे और समय पर किश्त न चुका पाने के कारण तनाव में थे, आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि लगातार उनके घर आकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे थे, इसी तनाव के चलते गुरुवार को राम प्रसाद ने आत्महत्या कर ली, उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले जाया गया, जहां शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार धानी घाट पर किया गया।

जांच के निर्देश, कार्रवाई की मांग :
घटना की जानकारी मिलते ही फरेंदा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विजय यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है और मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं धानी चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने प्रशासन से फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: