रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल पहली ही बारिश में ढही, करोड़ों की लागत पर सवाल

रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल पहली ही बारिश में ढही, करोड़ों की लागत पर सवाल :

मध्य प्रदेश के रीवा में भारी बारिश ने नए बने एयरपोर्ट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल पहली ही मूसलाधार बारिश में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे की बारिश से एयरपोर्ट परिसर की जमीन अचानक धंस गई, जिससे बाउंड्री वॉल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, यह एयरपोर्ट रीवा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस परियोजना के तहत पांच गांवों की 323 एकड़ जमीन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को 99 साल की लीज पर दी गई थी, 15 फरवरी 2023 को शिलान्यास के बाद यह एयरपोर्ट लगभग डेढ़ साल में तैयार हुआ था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को इसका वर्चुअल लोकार्पण किया था।

रीवा प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है, जिसे DGCA (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से लाइसेंस प्राप्त है, बाउंड्री वॉल गिरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के संकेत दिए हैं।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य