अंबेडकरनगर में IPS की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, लूट के बाद वारदात की आशंका:

यूपी के अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 95 साल थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उनका शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मुंह से हल्का खून निकला था। शरीर से सोने के जेवर गायब थे, जबकि घर में कोई और सामान छुआ तक नहीं गया था।

IPS की मां घर में अकेली रहती थीं। सुबह नौकरानी ने उन्हें मृत देखा, जिसके बाद आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। IPS आशुतोष मिश्रा इस समय लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में SP मुख्यालय हैं। सूचना पाकर दोपहर करीब 3 बजे वे लखनऊ से गांव पहुंचे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ लूट के बाद मां की हत्या का केस दर्ज कराया है।

आशंका है कि शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मालीपुर थाना क्षेत्र का है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने IPS की मां की हत्या पर शोक जताया और भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने X पर लिखा:-अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है। उप्र में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण।

  • Related Posts

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    • September 8, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहड़ा में पंचायत भवन और आरओ प्लांट में चोरी व तोड़फोड़ की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए…

    Continue reading
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा: