बदल गए नियम, 81 गांवों के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना होगा :

आजमगढ़ ;
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों के विलय के मानकों में बदलाव के बाद आजमगढ़ जिले के 81 विद्यालयों को बड़ी राहत मिली है। इससे न केवल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, बल्कि विलय के खिलाफ आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने इसे अपनी जीत बताया है।
उनका कहना है कि शेष सभी विद्यालयों का भी विलय रद्द किया जाए।

विलय की पृष्ठभूमि :
प्रदेश सरकार ने पहले 50 से कम बच्चों वाले प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दो किलोमीटर की सीमा में आने वाले स्कूलों में विलय करने का आदेश दिया था, इस आधार पर जिले में 234 विद्यालय प्रभावित हुए थे।

लेकिन इस निर्णय का छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और राजनीतिक दलों ने व्यापक विरोध किया, विरोध के बाद शासन ने पुनर्विचार करते हुए दूरी का मानक घटाकर एक किलोमीटर कर दिया है।

किसे मिला लाभ :
इस नए फैसले से 1 से 2 किलोमीटर की दूरी वाले वे विद्यालय जो पहले विलय के दायरे में थे, अब अपने पुराने भवनों में फिर से संचालित किए जा सकेंगे।
गांवों में अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले पर संतोष व्यक्त किया है।

शिक्षक संघ का विरोध जारी :
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा:

> “हम शुरू से ही विलय के विरोध में हैं और आज भी हैं, सरकार को चाहिए कि वह स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाए और शिक्षकों से केवल पढ़ाई संबंधित कार्य ही कराए।
> जब शिक्षक के पास पर्याप्त समय होगा, तो सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता प्राइवेट स्कूलों से कहीं बेहतर हो सकती है।”

अब क्या स्थिति है :
बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया:

> “शासन के निर्देश पर पहले 234 विद्यालयों का समायोजन किया गया था।
> अब नई गाइडलाइन के तहत 81 स्कूल इस दायरे से बाहर कर दिए गए हैं।
> ये सभी स्कूल अब अपने मूल भवनों में संचालित होंगे।”

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: