फरेन्दा में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ की शुरुआत हो गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान के तहत 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


वार्ड नंबर 4 स्थित वृद्धाश्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और सीओ दीपि शिखा वर्मा ने पौधरोपण किया, राजेश जायसवाल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की, उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में आने से उन्हें सुकून मिलता है, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम वासियों की मदद का आश्वासन दिया।

विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण :-
सीओ दीप शिखा वर्मा ने भी बुजुर्गों की हर संभव सहायता का वादा किया, नगर पंचायत की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि पेड़ों की संख्या बढ़ने से स्वच्छ वातावरण मिलेगा और नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: