हाथ-पैर काटने जैसी सजा मिले तो लोग कानून मानेंगे, कर्नाटक हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी:

कर्नाटक हाई कोर्ट: कर्नाटक हाई कोर्ट ने 23 वर्षीय रेप आरोपी छात्र की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि लोगों में कानून का डर कम होता जा रहा है, जिसके कारण अपराध बढ़ रहे हैं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस आर. नटराज ने कहा कि लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मिले अधिकारों का गलत फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें हाथ-पैर काटने जैसी कठोर सजा मिले, तो लोग कानून का पालन करने लगेंगे।

हालांकि, अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को निर्धारित की गई है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *