रामपुर ब्लडिहा शिव मंदिर को मिली 8 डिसमिल भूमि — तिवारी परिवार ने किया आस्था से प्रेरित दान :

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रामपुर ब्लडिहा गांव में आस्था और सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला है। छठ महापर्व के पावन अवसर पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर को 8 डिसमिल भूमि दान में दी गई है। यह भूमि औपचारिक रूप से मंदिर ट्रस्ट को समर्पित की गई है।

यह दान श्रीमती बागेश्वरी देवी (पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर तिवारी) और श्रीमती नगीना देवी (पत्नी विश्वनाथ तिवारी) की ओर से किया गया। दान की गई यह जमीन मंदिर के पास स्थित पोखरे के किनारे की खाली भूमि है, जो अब मंदिर परिसर के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपयोग में लाई जाएगी।

बाबू सुमेंद्र तिवारी के माध्यम से यह भूमि 27 अक्टूबर को विधिवत रूप से मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई। इस अवसर पर शिव मंदिर संघ और समस्त ग्रामवासियों ने तिवारी परिवार के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रेरणादायक कदम न केवल मंदिर के विकास में सहायक होगा, बल्कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का भी विस्तार करेगा।

  • Related Posts

    एलिस्को और नगर पंचायत बृजमनगंज ने मिलकर 158 दिव्यांग बच्चों को दिए सहायक उपकरण :
    • December 15, 2025

    बृजमनगंज, महाराजगंज: नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल के नेतृत्व में और एलिस्को कानपुर के सहयोग से बृजमनगंज में समग्र शिक्षा समाकेतिक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में…

    Continue reading
    पीएम मोदी आज से तीन देशों के आधिकारिक दौरे पर, कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती :
    • December 15, 2025

    नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों — जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना हो गए, यह यात्रा 15 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एलिस्को और नगर पंचायत बृजमनगंज ने मिलकर 158 दिव्यांग बच्चों को दिए सहायक उपकरण :
    पीएम मोदी आज से तीन देशों के आधिकारिक दौरे पर, कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती :
    यूपी में SIR के बाद मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट, सीएम योगी का दावा :
    वंदे मातरम् विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं– 2014 के बाद इतिहास बदलने की कोशिश:
    पंकज चौधरी निर्विरोध बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष :