महराजगंज : 18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण, जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं :

18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण :

महराजगंज : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18 जुलाई से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पुराने नाम हटाने और विवरणों में संशोधन का कार्य किया जाएगा, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत, एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा पहली बार मतदाता सूची में शामिल हो सकेंगे, आयोग ने सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे।

पुनरीक्षण कार्यक्रम :

18 जुलाई से 13 अगस्त : बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
14 अगस्त से 29 सितंबर : बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और योग्य मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे।
14 से 22 अगस्त : ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इधर, पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर सक्रियता बढ़ गई है, लोग पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं और नई प्रविष्टियों की तैयारी कर रहे हैं।

प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संचालित किया जाएगा, बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे हर योग्य नागरिक का नाम सूची में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: