सड़क सुरक्षा को लेकर बृजमनगंज में चला जागरूकता अभियान:

बृजमनगंज (महराजगंज) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को बृजमनगंज क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम कोल्हुई तिराहा एवं सोनाबंदी में निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। विभाग की ओर से बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है, आमजन से अपील की गई कि सड़क पार करते समय केवल जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नियमों की अनदेखी और जानकारी के अभाव में ही अधिकांश मार्ग दुर्घटनाएं होती हैं।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता संदीप भारती, उमेशचंद राम, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार यादव, बबलू जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: