चलती बस पर टूटा मौत का साया: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, 5 की मौके पर मौत :

फंसी महिला की चीख – “हम मर रहे हैं, और तुम वीडियो बना रहे हो –

बाराबंकी, यूपी – शुक्रवार को तेज बारिश के बीच हैदरगढ़ जा रही रोडवेज बस पर अचानक एक भारी पेड़ गिर पड़ा, तेज आवाज़ के साथ बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई। चीख-पुकार से भरी बस में 5 लोगों की मौत हो गई, कई गंभीर रूप से घायल हैं और दर्जनों यात्री अब भी अंदर फंसे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे की कुछ तस्वीरें :

इसी दौरान दिल दहला देने वाला एक और दृश्य सामने आया : बस में फंसी एक महिला ने वीडियो बना रहे एक युवक पर गुस्सा निकालते हुए कहा,
“हम लोग मर रहे हैं, और तुम वीडियो बना रहे हो! अगर डाल हटाने में मदद करते तो कई जिंदगियां बच सकती थीं!”

बस में करीब 60 लोग सवार थे, हादसे के वक्त इतनी तेज बारिश हो रही थी कि लोगों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शी शैल वर्मा ने बताया –
“बस पूरी भरी थी, लोग खड़े भी थे, अचानक ड्राइवर ने ‘अरे’ कहा और तुरंत पेड़ गिर गया, केबिन के पास बैठी चार महिलाओं समेत ड्राइवर की जान चली गई।”

शैल वर्मा खुद बस की पिछली सीट पर बैठी थीं, इसलिए बाल-बाल बच गईं।

हादसे में मारी गई दो महिलाओं की पहचान हो चुकी है – शिक्षा मल्होत्रा (53) जो प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में तैनात थीं और अनोज (45) अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

एक घायल महिला टीचर ने बताया –
हम सब हैदरगढ़ के स्कूलों में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी हरख चौराहे के पास यह भीषण हादसा हो गया।

अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, पेड़ का वजन इतना भारी था कि बस की छत पूरी तरह बैठ गई, स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं, लेकिन सवाल उठता है –
क्या इस मौत की जिम्मेदारी सिर्फ पेड़ पर डाल देना काफी है?

  • Related Posts

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    • July 10, 2026

    अयोध्या में फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग जारी है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार का खुलासा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: