गांवों में बनेंगे शॉपिंग मॉल – सुविधाओं के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा :

गांवों में बनेंगे शॉपिंग मॉल – सुविधाओं के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा :

सिद्धार्थनगर (रिपोर्ट) :
जिले के ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत सिद्धार्थनगर के 70 ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शॉपिंग मॉल स्थापित किए जाएंगे, इन मॉल्स के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बाजार, रोजगार और सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रत्येक विकास खंड में प्रस्तावित हैं पांच मॉल, प्रशासन ने जिले के सभी विकास खंडों में पांच-पांच स्थलों पर भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, प्रस्तावित मॉल्स में बाजार के साथ पार्क और छोटे स्टेडियम जैसी सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को शहर जैसी सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हो सकें।

“शॉपिंग मॉल के लिए ग्राम पंचायत विभाग से प्रस्ताव तैयार कराया गया है, इससे ग्रामीणों को नजदीक ही बेहतर बाजार और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे”।
– डॉ. गणपति आर., जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर

प्राथमिक चरण में 12 मॉल निर्माणाधीन :
योजना के प्रथम चरण में 12 ग्राम पंचायतों में मॉल निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, इनमें से कई मॉल निर्माण के अंतिम चरण में हैं, प्रत्येक मॉल के निर्माण पर लगभग ₹28 से ₹30 लाख की लागत अनुमानित है और एक मॉल में लगभग 20 से 22 दुकानें बनाई जा रही हैं।

स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा :
इन मॉल्स के माध्यम से युवाओं, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, दुकानों के संचालन से न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण बाजार व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

संपर्क सुविधाओं के लिए विशेष निर्देश :
जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि प्रत्येक मॉल तक पक्की सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे परिवहन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

News Reported by – Sajid Ali Jakir Ali Khan (Reporter), Siddharthnagar – Up Live Express

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *