सिद्धार्थनगर- खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राओं का उत्साह और विजयी प्रदर्शन :

सिद्धार्थनगर: चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए खेल और खिलाड़ियों को उचित महत्व देना बेहद आवश्यक है, उन्होंने कहा कि इस दिशा में खेल महाकुंभ का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खेल महाकुंभ के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता में किसान इंटर कालेज की बच्चियों ने बाजी मारी।

100 मीटर दौड़ में किसान इंटर कालेज के सतेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बाबा हरिदास इंटर कालेज के कृष्ण द्वितीय और नितिन भारती तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ में बाबा हरिदास इंटर कालेज की प्रीति यादव ने पहला स्थान जीता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की निशा दूसरे स्थान और करिश्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस अवसर पर मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर के प्राचार्य डा. राजेश मोहन, सांसद खेल महाकुंभ के संयोजक अनूप सिंह बागी, व्यायाम शिक्षक सुबास जायसवाल, रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, डा. सतेंद्र मिश्र, राघवेंद्र सिंह, राम दरस पादव और मुजीच सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान:
    • June 10, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रोहित…

    Continue reading
    ICC Test Rankings: शुभमन गिल बने भारत के सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज:
    • June 10, 2026

    आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: