सिद्धार्थनगर पुलिस ने चोरी के मामले में सात अभियुक्तों को पकड़ा, लाखों रुपये का सामान बरामद :

सिद्धार्थनगर पुलिस ने चोरी के मामले में सात अभियुक्तों को पकड़ा, लाखों रुपये का सामान बरामद :

सिद्धार्थनगर, 15 जुलाई 2025 :
कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं, गिरफ्तार किए गए मुख्य अभियुक्तों में इकरामुद्दीन, दुर्गेश रस्तोगी और राजेश गुप्ता शामिल हैं, जो सभी सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 14 एलईडी टेलीविजन, 33 सीलिंग फैन, 26 एलईडी बल्ब, एक फोटोकॉपी मशीन, दो सीपीयू, दो मॉनिटर, दो कीबोर्ड, माउस, केबल, हार्ड डिस्क, दो बैटरियां और ₹5,200 नकद शामिल हैं।

यह कार्रवाई थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर में दर्ज एक चोरी के मुकदमे के आधार पर की गई, प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, संपूर्ण अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार तथा क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

गिरफ्तार वयस्क अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है, जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: