चांदी ने रचा इतिहास, कीमत पहली बार ₹2.50 लाख के पार:

नई दिल्ली। चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, पहली बार चांदी ने 2.50 लाख प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गए।

सोमवार को कारोबार के दौरान MCX पर चांदी का भाव 2,54,174 प्रति किलो तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि रिकॉर्ड हाई छूने के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव भी दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है, साथ ही औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी भी चांदी के भाव को सहारा दे रही है।

हालांकि जानकारों का कहना है कि मौजूदा स्तरों पर चांदी में भारी अस्थिरता बनी रह सकती है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी, IMF ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान:
    • October 13, 2026

    दुनियाभर में जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की…

    Continue reading
    रुपये में 1% से ज्यादा की बढ़त, विदेशी मुद्रा बाजार में RBI का बड़ा एक्शन:
    • October 12, 2026

    भारतीय मुद्रा बाजार में सोमवार को बड़ी तेजी दर्ज की गई। कारोबार शुरू होते ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में 1% से अधिक का उछाल आया। रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *