मिशन शक्ति के तहत महराजगंज में खास पहल, महिला सुरक्षा पर एंटी रोमियो टीम का बड़ा अभियान :

महराजगंज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती देने के लिए ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। रविवार को जिले की एंटी रोमियो टीमों ने सदर ब्लॉक के ग्रामों और कस्बों में पहुंचकर यह अभियान जोरदार तरीके से संचालित किया।

जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में हुए इस अभियान में थाना प्रभारी, महिला आरक्षी और महिला हेल्प डेस्क कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीमों ने ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार और पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को इतना सशक्त बनाना है कि वे किसी भी असामाजिक गतिविधि का डटकर सामना कर सकें। एंटी रोमियो टीमों ने क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, मिशन शक्ति की अहमियत और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: