केंद्र-राज्य की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प :

महराजगंज में सदर ब्लॉक सभागार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिठौरा अमरेंद्र मणि पाण्डेय और जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल मौजूद रहे।

कार्यशाला में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया, साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया, मुख्य अतिथि अमरेंद्र मणि पाण्डेय ने सेवा भाव और पारदर्शी शासन को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया, उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने कार्यशाला को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में जिलामंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, नगर महामंत्री शिवांश अग्रहरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल: