आज होगा महराजगंज गॉट टैलेंट शो मिस दिल्ली करेंगी जज :

आज होगा महराजगंज गॉट टैलेंट शो, मिस दिल्ली करेंगी जज :

महराजगंज, 20 जुलाई — आज महराजगंज में ‘महराजगंज गॉट टैलेंट शो’ का आयोजन एक निजी मैरेज हॉल में किया जा रहा है, इस रंगारंग कार्यक्रम में महराजगंज के अलावा गोरखपुर, देवरिया, दिल्ली और लखनऊ से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रही हैं, जबकि केनरा बैंक मैनेजर अजय प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद हैं।

शो में डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग और आर्ट्स की आकर्षक प्रस्तुतियां हो रही हैं, भोजपुर के प्रसिद्ध गायक अविनाश बाबू भी अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन मिस दिल्ली मोनिका गुलाटी और ऑर्गनमेड ब्रांड एंबेसडर ओम कन्नौजिया कर रहे हैं।

आयोजनकर्ता सर्वेश सिंह पिछले चार वर्षों से इस कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे हैं, वह बताते हैं कि इस मंच का उद्देश्य स्थानीय व क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: