IPL 2025 में किस टीम को कितना मिला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को नया चैंपियन मिल चुका है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराते हुए 18वें सीजन का टाइटल जीता, RCB ने पहली बार IPL टाइटल जीता, लेकिन पंजाब के ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ गया।

खिताब जीतने पर RCB को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली, जबकि रनर-अप PBKS को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा,‌ तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को 7 और चौथे नंबर की टीम गुजरात टाइटंस को 6.50 करोड़ रुपए मिले।

सीजन में सबसे ज्यादा 759 रन बनाने वाले गुजरात के साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप दी गई, जबकि सबसे ज्यादा 25 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप मिली, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी सुपर स्ट्राइकर ऑफ सीजन चुने गए।

सुदर्शन को 4 अवॉर्ड; 14 साल के वैभव सुपर स्ट्राइकर :-
सबसे ज्यादा इंडिविजुअल अवॉर्ड गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को मिले, उन्हें ऑरेंज कैप के अलावा, अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट बाउंड्री (चौके) का अवॉर्ड भी दिया गया, मुंबई के सूर्यकुमार यादव मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

इनके अलावा, मोस्ट सिक्स हिटर का अवॉर्ड लखनऊ के निकोलस पूरन, ग्रीन डॉट बॉल का अवॉर्ड गुजरात के मोहम्मद सिराज और बेस्ट कैच का अवॉर्ड हैदराबाद के कमिंदु मेंडिस को दिया गया।

  • Related Posts

    आईपीएल 2026: RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप:
    • April 16, 2026

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 146 रनों पर सिमट गई…

    Continue reading
    टी20 रैंकिंग में भारत के दो बल्लेबाजों का दबदबा, नंबर-1 के लिए कांटे की टक्कर:
    • April 9, 2026

    आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग एक बार फिर अपडेट कर दी है। हालांकि पिछले सप्ताह कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया, इसलिए रैंकिंग में बहुत बड़े…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    महिला आरक्षण विधेयक पर विवाद, पंकज चौधरी बोले—विपक्ष ने रोका ऐतिहासिक कदम:
    महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:
    महराजगंज ऑनर किलिंग: प्रेमी संग देख बहन को भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला:
    हाईवे पर अब लापरवाही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए कड़े निर्देश: