गंगा पर इफ्तार पर बवाल क्यों? अखिलेश यादव ने उठाई आवाज:

काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा— उन्हें DM, SP और SHO साहब को भी अच्छा खाना खिलाना चाहिए था। आपको पता नहीं, ‘हथेली गरम, तो पुलिस नरम’।

सपा प्रमुख ने आगे तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्होंने “हथेली गरम” ही नहीं की होगी। अगर हथेली पर ‘चाँद’ (ईद) रख देते, तो मामला सही चलता। उन्होंने सवाल उठाया— हम नाव पर त्योहार क्यों नहीं मना सकते? हमारा मन किया तो हम छत पर त्योहार मनाएंगे।

जब पत्रकार ने मांसाहार (नॉन-वेज) खाने को लेकर सवाल किया, तो अखिलेश यादव ने इसे बहाना बताते हुए कहा— ये सब हमारे और आपके बीच दूरियाँ पैदा करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्रूज जहाज़ चला था, जिसमें महँगी शराब रखी हुई थी। आप बताइए कि जहाज़ पर शराब कैसे रख सकते हैं? उसका मलमूत्र और गंदगी भी गंगा में जा रही थीं, तब उस जहाज़ के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई?

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह सब महज़ बहाना है और प्रशासन जानबूझकर सरकार को खुश करने के लिए ऐसा करता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी से कोई गलती हुई है, तो वह उसे स्वीकार कर लेगा और आगे ऐसी गलती नहीं करेगा, लेकिन सरकार को नियम-कानून स्पष्ट रूप से जनता को बताने चाहिए।

  • Related Posts

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: