बैनामा कराने आई महिला का बैग तहसील से चोरी – 15 हजार नकद व दस्तावेज गायब, पुलिस को दी तहरीर :

बैनामा कराने आई महिला का बैग तहसील से चोरी – 15 हजार नकद व दस्तावेज गायब, पुलिस को दी तहरीर :

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र स्थित लालगंज तहसील में मंगलवार को चोरी की एक घटना सामने आई, बैनामा कराने आई महिला का बैग तहसील परिसर में ही चोरी हो गया, जिसमें 15 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, चेकबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

तरवां थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव की रहने वाली अनीता सिंह, पत्नी वीरेंद्र सिंह, लालगंज तहसील में बैनामा कराने आई थीं, अधिवक्ता संघ भवन में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के दौरान उन्होंने बैग से चश्मा निकाला, लेकिन जब दस्तखत के बाद चश्मा वापस रखने लगीं, तो देखा कि बैग ही गायब हो चुका है।

महिला ने परिसर में काफी देर तक बैग की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने पास ही स्थित पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी,चोरी की यह घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां से महज 50 मीटर की दूरी पर रजिस्ट्री कार्यालय और 100 मीटर के भीतर सीओ कार्यालय मौजूद है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इस संबंध में लालगंज चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि बैग चोरी की सूचना मिली है, फिलहाल महिला की ओर से औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    • June 11, 2026

    Delhi High Court: कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: