राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और जांच में “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े कोई सबूत हैं तो उन्हें SIT को उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच के आधार पर सच्चाई सामने आ सके। गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय SIT का गठन किया है। यह जांच टीम पूरे मामले की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल SIT ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों व तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    • August 3, 2026

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: