फरेंदा से अमरमणि, नौतनवा से अमनमणि! 2027 को लेकर पिता-पुत्र की चुनावी तैयारी:

महाराजगंज की सियासत में एक बार फिर अमरमणि त्रिपाठी की सक्रियता ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। लंबे समय बाद सार्वजनिक मंच से सामने आए बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा की, जबकि नौतनवा सीट से अपने बेटे अमनमणि त्रिपाठी को मैदान में उतारने की बात कही।

आनंदनगर स्थित कृष्णा मैरिज हॉल में रविवार शाम 4 बजे आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अमरमणि त्रिपाठी करीब 20 साल बाद सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी।

अमरमणि त्रिपाठी ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए चुनौती भरे अंदाज में कहा—अगर कोई हमारे मुकाबले का हो तो बताओ? अमरमणि के इस ऐलान के बाद महाराजगंज की फरेंदा और नौतनवा विधानसभा सीटों की सियासत में हलचल तेज होने के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    नोएडा की छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार:
    • August 31, 2026

    नोएडा: 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर…

    Continue reading
    नेपाल की तबाही के बीच बड़ा सवाल, क्या समय पर मिली थी बाढ़ की जानकारी?
    • August 31, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 3000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस भयावह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा की छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार:
    फरेंदा से अमरमणि, नौतनवा से अमनमणि! 2027 को लेकर पिता-पुत्र की चुनावी तैयारी:
    शिक्षक हितों की मांगों को लेकर फरेंदा में ज्ञापन, विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सुनी समस्याएं:
    नेपाल की तबाही के बीच बड़ा सवाल, क्या समय पर मिली थी बाढ़ की जानकारी?
    यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, जानिए पूरा मामला: