नोएडा की छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार:

नोएडा: 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, नोएडा की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 4 अगस्त को घर से नाराज़ होकर अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के बीच वह गलती से परी चौक पर उतर गई।

आरोप है कि इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस में उसे सेक्टर-63 छोड़ने का झांसा देकर बैठा लिया गया। पुलिस के अनुसार, बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर चलती बस में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और फरार हो गए। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बस खराब होने के बाद उसे सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में ठीक कराया गया था। रिपेयरिंग के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे, तभी उन्होंने छात्रा को बस में बैठाया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है। स्लीपर बस को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: