करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में पसरा मातम

खालिकगढ़ गांव के मंगरहिया चौराहे पर करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में पसरा मातम।

लक्ष्मीपुर, महराजगंज

टीनशेड से सटे करंट प्रवाहित विद्युत तार बना हादसे का कारण, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खालिकगढ़ के मंगरहिया चौराहे पर एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनुप्रिया उर्फ रोशनी, पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार की दोपहर अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत के एक ओर टीनशेड लगा हुआ था, जिसके पास से होकर एक विद्युत केबल गुजर रही थी। केबल में कट लगने के कारण उसमें करंट दौड़ रहा था। अनुप्रिया उर्फ रोशनी का संपर्क जैसे ही उस टीनशेड या केबल के किसी हिस्से से हुआ, उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही बुरी तरह झुलस गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल रोशनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी इस आकस्मिक हुई मौत से स्तब्ध हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार ने न केवल तत्काल इलाज की व्यवस्था करवाई, बल्कि देर शाम किशोरी का अंतिम संस्कार भी गांव के श्मशान घाट पर करवाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जर्जर तारों की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पूरी वीडियो देखें

https://youtube.com/shorts/V67XnZFkTuc?si=bowlhDP2qQgunHbG

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म:
    राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर UP विधानसभा में बवाल, सीएम योगी के सामने लहराई गई फोटो:
    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत: