AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच सपा और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया और उन्हें उनका राजनीतिक हक नहीं मिला।
ओवैसी ने सपा शासन और बीजेपी सरकार को लेकर भी कई दावे किए। वहीं, अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी किसी के साथ कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गठबंधन होने के बाद ही सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।




