ओवैसी की यूपी में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन पर भी दिया जवाब:

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की यूपी की सियासत में सक्रियता ने चुनावी माहौल को और चर्चा में ला दिया है। ओवैसी ने यूपी में गठबंधन समेत कई मुद्दों पर अपना रुख सामने रखा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मिशन यूपी को लेकर ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में मौजूद है और संगठन भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि धरातल पर उनकी लीडरशिप सीधे जनता से जुड़ी हुई है।

ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर बिरादरी की अपनी लीडरशिप है, लेकिन एक मुसलमान है जिसकी कोई लीडरशिप ही नहीं है। कोई उसे पनपने नहीं देता। उन्होंने कहा कि भारत में जम्हूरियत की बात होनी चाहिए।

सपा के साथ गठबंधन पर क्या बोले ओवैसी?

यूपी में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि दस-बारह दिन में पता चल जाएगा। वहीं, सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कहा है कि आप मिलकर लड़िए, तो हम बीजेपी को तीसरी बार रोक पाएंगे।

ओवैसी ने इस दौरान बिहार का उदाहरण देते हुए राजद को भी घेरा। उन्होंने कहा कि यही बात हमने बिहार में भी कही थी और लेटर लिखकर दिया था कि 6 सीट दे दीजिए, लेकिन आपने साफ मना कर दिया।उन्होंने आगे कहा, आपकी पार्टी आप चलाइए, हमारी पार्टी हम चलाएंगे।

ओवैसी ने अपनी बात रखते हुए कहा, “भारतीय राजनीति की हम तो लैला हैं, हमें सब चाहते हैं।”

  • Related Posts

    महंगाई से जनता परेशान, दिवाली से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने खरीदीं 4 Fortuner Legender! करीब 2 करोड़ की गाड़ियों की चर्चा:
    • November 6, 2026

    बलरामपुर: एक तरफ आम आदमी महंगाई के बीच अपने घर का बजट संभालने में परेशान है, तो दूसरी तरफ बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप…

    Continue reading
    दीपावली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी जानिए क्या कहा:
    • November 6, 2026

    दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण की समस्या पर अहम टिप्पणी की है। दीपावली से पहले ही हवा में बढ़ते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *