काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:

वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-युवाओं के साथ संवाद किया गया।

कार्यक्रम में अंकुर पाण्डेय ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम ने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। शिक्षा, वैज्ञानिक उपलब्धियों, मिसाइल कार्यक्रम, पोखरण परमाणु परीक्षण और युवाओं को दिए गए उनके प्रेरणादायक संबोधनों से देश को आजीवन प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने ही सबसे पहले डॉ. अब्दुल कलाम का नाम राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था। उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यों के माध्यम से किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि विज्ञान का उपयोग आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के लिए किया जाना चाहिए। इसी दिशा में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा।शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय पर हुआ संवादकार्यक्रम के दौरान छात्र-युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

युवाओं ने अपनी समस्याओं, अपेक्षाओं और विचारों को साझा करते हुए इन विषयों पर प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता जताई।इस दौरान गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा के साथ युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे प्रदेश में खुशहाली और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से लगातार सक्रिय रहने की बात कही गई।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर अक्षय पाल, बिजेंद्र यादव संजीव, अनिकेत अनमोल, शुभम, आदर्श गौतम, नवनीत सोनकर, जुगल किशोर, सूरज उपाध्याय, प्रसनजीत, अश्वनी पटेल, रजत, आकाश, शुभम यादव, पुतुल यादव महुरा, केपी यादव रामरेपुर, मनोज मौर्य, इमरान, विशाल गुप्ता, सैफ अहमद, प्रियांशु, सत्यम, तेजस सोनकर और यश गुप्ता, अभिजीत महतो सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर-कक्षा 8 की छात्रा सुनैना बनीं एक दिन की सांकेतिक एसपी, सुनीं फरियादियों की शिकायतें:
    • October 13, 2026

    सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बांसी की कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सुनैना एसपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *