मां को खोने का गम चेहरे पर आया नजर, अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए योगी आदित्यनाथ:

मां के अंतिम दर्शन करते हुए भावुक हुए सीएम योगी, पार्थिव देह के सामने कुछ देर तक खामोश खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मां को खोने का यह दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आया।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में शुक्रवार सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष की थीं। उनके निधन के समय घर पर योगी के भाई महेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मां के निधन की खबर उस समय आई, जब सीएम योगी गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी दी। सूचना मिलते ही योगी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।

शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में कथित फर्जी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम:
    • November 20, 2026

    सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। प्रदेश में एक ओर स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लगातार फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थनगर जिले…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर- पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप:
    • November 20, 2026

    सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कठेला समय माता थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलिहवा के कचरहिवा टोला निवासी एक युवक का शव गुरुवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *