सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कठेला समय माता थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलिहवा के कचरहिवा टोला निवासी एक युवक का शव गुरुवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रामसजीवन पुत्र रामदेव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रामसजीवन बुधवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद उसकी पहचान की गई। मृतक का करीब पांच वर्ष का एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही कठेला समय माता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
News by: Vishnu Jaiswal (Journalist)













































