मां के अंतिम दर्शन करते हुए भावुक हुए सीएम योगी, पार्थिव देह के सामने कुछ देर तक खामोश खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मां को खोने का यह दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आया।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में शुक्रवार सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष की थीं। उनके निधन के समय घर पर योगी के भाई महेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
मां के निधन की खबर उस समय आई, जब सीएम योगी गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी दी। सूचना मिलते ही योगी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।
शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
News by: Prafulla Shukla (Journalist)














































