सिद्धार्थनगर, यूपी : ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल भारत भारी में एक सप्ताह तक चलने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष भारत भारी चंद्र प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी चाफा धर्मराज वर्मा, अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता, तहसीलदार डुमरियागंज, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पांडेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों से स्वगणना करने तथा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
News by: Vishnu Jaiswal (Journalist)














































