रोजगार संगम पर अब मिलेंगी लोकेशन बेस्ड नौकरियां

रोजगार संगम पर अब मिलेंगी लोकेशन बेस्ड नौकरियां :-

महराजगंज ; सेवा योजन विभाग के मार्फत अब लोकेशन बेस्ड जाॅब भी मिल सकेगा, जून माह में सेवा योजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर रिक्तियों की भरमार है, यह भर्तियां प्राइवेट कंपनियों की हैं, जो जून में ही आवेदन लेकर अपने यहां आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

स्नातक अंतिम वर्ष व आईटीआई प्रशिक्षु जो आखिरी सत्र में हैं वह आवेदन कर मौके का लाभ ले सकते हैं।
रिक्त पदों के लिए 18 से 20 हजार रुपये मानदेय के साथ टीए-डीए का भी प्रावधान है, सर्वाधिक रिक्तियां कृषि सेक्टर में छह हजार तक हैं, जिसमें प्रोडक्शन व वितरण क्षेत्र का कार्य शामिल है।

रोजगार संगम पोर्टल शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा, यह प्राइवेट कंपनियों व सेवायोजन विभाग में एक पुल का कार्य कर रहा है, जिसकी मदद से पिछले वर्ष जनपद के एक हजार से अधिक युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में अच्छी नौकरी मिल सकी।
मौजूदा समय में रोजगार संगम पोर्टल पर प्राइवेट रोजगार सेक्शन में कृषि बीज, कीटनाशक व कृषि यंत्र बनाने व बिक्री करने वाली कंपनियों के लगभग छह हजार रिक्तियां ऐसी हैं जिनकी लोकेशन गोरखपुर मंडल है।

  • Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट मीटर का बिल अब हर महीने पोस्टपेड में आएगा:
    • May 7, 2026

    उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदलने का फैसला किया है। गुरुवार को…

    Continue reading
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    • April 29, 2026

    मई 2026 में बैंक छुट्टियों का विवरण:मई के महीने में रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 12 से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कई छुट्टियां केवल…

    Continue reading

    One thought on “रोजगार संगम पर अब मिलेंगी लोकेशन बेस्ड नौकरियां

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: