लखनऊ: चलती AC बस में लगी आग

लखनऊ में गुरुवार सुबह चलती AC बस में आग लग गई, हादसे में 5 यात्रियों की बुरी तरह जलकर मौत हो गई, मृतकों में मां-बेटी, भाई-बहन और एक युवक है, बस में करीब 80 यात्री थे, स्लीपर बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी।

हादसा सुबह 4.30 बजे के करीब आउटर रिंग रोड पर मोहनलालगंज के पास हुआ, उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे, यात्रियों ने बताया कि बस में अचानक धुआं भरने लगा और लोगों को कुछ समझ नहीं आया, कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं।

बस के अंदर भगदड़ मच गई, ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए, ड्राइवर की सीट के पास एक एक्स्ट्रा सीट लगी थी, इस वजह से यात्रियों को नीचे उतरने में असुविधा हुई, भगदड़ की वजह से कई यात्री फंसकर गिर गए, आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक पूरी बस जल चुकी थी, दमकल ने करीब 30 मिनट में आग बुझाई, टीम अंदर पहुंची, तो जले हुए 5 लोगों के शव मिले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि पहचान पाना मुश्किल था, और दो बच्चों के शव सीट पर थे, जबकि दो महिलाओं और युवक का शव सीट के बीच में पड़ा था, लॉकेट और कड़ों से बच्चों की पहचान हुई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट से चलती बस में आग लगी, इमरजेंसी गेट भी नहीं खुला, इस वजह से पीछे बैठे लोग फंसे रह गए, बस में पांच-पांच किलो के सात गैस सिलेंडर थे, हालांकि, कोई सिलेंडर फटा नहीं।

  • Related Posts

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    • August 25, 2026

    प्रयागराज के अत्तरसुइया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली सुकैना रिजवी ने अपनी मां के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। छात्रा का कहना…

    Continue reading
    संसद में 20 जुलाई से होगा बड़ा मुकाबला! सरकार के 7 बिल, विपक्ष के कई बड़े मुद्दे तैयार:
    • July 17, 2026

    20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश किए…

    Continue reading

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: