महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका :

महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका :

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश):
जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर नंबर 13 के टोला सेवक मोतीपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटकता हुआ मिला, मृतक की पहचान रामविलास (पुत्र बेकारू), निवासी बसावनपुर, बर्डपुर नंबर 13 के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चिल्हिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का आरोप: यह आत्महत्या नहीं, हत्या है –
मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की संभावना को खारिज करते हुए मामले को सुनियोजित हत्या करार दिया है, उनका कहना है कि रामविलास का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और वह मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ था, परिजनों का आरोप है कि पहले युवक की हत्या की गई और फिर शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

पुलिस जांच जारी, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग :
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी, उधर, ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter (Up Live Express)

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: