गोरखपुर – ट्रेनिंग सेंटर में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं महिला सिपाही, कैमरे और पानी की कमी पर हंगामा :

गोरखपुर – ट्रेनिंग सेंटर में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं महिला सिपाही, कैमरे और पानी की कमी पर हंगामा :

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश :
गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस में बुधवार सुबह करीब 600 ट्रेनी महिला सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर विरोध जताया, रोती-बिलखती सैकड़ों महिला सिपाही कैंपस से बाहर निकल आईं और आरोप लगाया कि ट्रेनिंग सेंटर की गैलरी, जो बाथरूम के पास है, वहां कैमरे लगे हैं।

एक ट्रेनी सिपाही ने कहा, “बाथरूम की गैलरी में कैमरे लगे हैं, हमारा वीडियो बन गया है, अब क्या होगा?”
कई महिला सिपाहियों ने बिजली, पानी और भोजन की भी गंभीर समस्याएं उठाईं, कुछ का कहना था कि रातभर बिजली नहीं रहती, जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है और पीने के पानी के लिए सिर्फ आधा लीटर पानी ही मिल पाता है, RO भी कम क्षमता वाला है।

भीड़भाड़ और स्वास्थ्य जांच पर विवाद :
ट्रेनी सिपाहियों ने यह भी बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में 360 लोगों की व्यवस्था है लेकिन 600 महिला सिपाही रह रही हैं, जिससे असुविधा और अव्यवस्था फैल गई है।

हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे पीएसी कमांडेंट आनंद कुमार और सीओ दीपांशी राठौड़ ने महिला सिपाहियों से बातचीत कर उन्हें समझाया, इसके बाद सभी सिपाही वापस सेंटर के अंदर चली गईं और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया।

प्रेग्नेंसी टेस्ट के आदेश से बढ़ा विवाद :
हंगामे की एक प्रमुख वजह अविवाहित महिला सिपाहियों के प्रेग्नेंसी टेस्ट का आदेश भी रहा, डीआईजी रोहन पी ने मेडिकल जांच के दौरान यह निर्देश जारी किया था, जिससे नाराजगी फैल गई, बाद में IG ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश ने इस आदेश को रद्द कर दिया और स्पष्ट किया कि केवल विवाहित सिपाहियों की जांच होगी, अविवाहित सिपाहियों को सिर्फ एक शपथपत्र देना होगा।

महिला सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और निजता के उल्लंघन पर गंभीर सवाल उठाए हैं, घटना ने पुलिस ट्रेनिंग व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया है, जिस पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जरूरत है।

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट: