महराजगंज: परिवहन विभाग ने हेल्पलाइन सेवा को और आसान व आधुनिक बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब पुराने टोल-फ्री नंबर 18001800151 की जगह सिर्फ 149 डायल करना होगा।
सुविधा बढ़ाने के लिए विभाग ने व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा भी शुरू कर दी है, नागरिक केवल 8005441222 नंबर पर मैसेज भेजकर चालान का विवरण देख सकते हैं और आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह नई व्यवस्था डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है, इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायतों का समाधान भी समय पर होगा।
विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नई हेल्पलाइन और चैटबॉट का अधिक से अधिक उपयोग करें। उम्मीद है कि इस बदलाव से हजारों वाहन मालिकों को सीधा फायदा मिलेगा।
















































