बृजमनगंज, महराजगंज
21 अगस्त, 2025
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में आज स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया गया, इस आधुनिक तकनीक को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने कहा कि स्मार्ट बोर्ड शिक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं वीडियो एनीमेशन, डिजिटल लेक्चर और स्मार्ट कंटेंट की मदद से और अधिक प्रभावी एवं परिपक्व ढंग से ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि यह तकनीक न सिर्फ छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी और उन्हें अध्यापन कार्य को और अधिक सशक्त बनाने में मदद करेगी।
इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पठन-पाठन के इस नए युग की शुरुआत को कॉलेज की बड़ी उपलब्धि बताते हुए सराहना की।
















































