महराजगंज – कई टक्करों के बाद कार जाम में फंसी, तीन युवक फरार:

महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में शनिवार दोपहर एक कार हंगामे का कारण बन गई, यह कार निचलौल थानाक्षेत्र के खमहौरा गाँव में दुर्घटना करने के बाद भाग निकली थी। बिहार से आ रही कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को टक्कर मारते हुए निकल गई।

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से कार का पीछा किया। भागते हुए चालक ने कटहरी और सबयां में भी टक्कर से बचने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई, अंततः सिसवा कस्बे के गोपाल नगर तिराहे पर जाम में फंसने से कार पकड़ी गई।

पीछा कर रहे लोगों ने कार को घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ भी की, इस बीच कार में बैठे तीन युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया, कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: