सड़क, बिजली और पानी की शिकायतें सीधे सुनीं पंकज चौधरी ने, महराजगंज में अधिकारियों को दिया एक्शन ऑर्डर :

महराजगंज के धनेवा स्थित आवासीय कैम्प कार्यालय पर शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जनसुनवाई आयोजित की, इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं सामने रखीं।

मंत्री ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़ी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं, इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन और शौचालय निर्माण से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को इन पर तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं, कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं।

पंकज चौधरी ने इस मौके पर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर नल योजना, पीएम आवास योजना और सड़क विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार करने और पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र पर काम कर रही है और महराजगंज में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: