बर्ड फ्लू की आशंका से महराजगंज में अलर्ट

गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से बाघिन की मृत्यु के बाद महराजगंज जिले का पशुपालन विभाग Alert हो गया है, जिला प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाए हैं, जिले के 54 सक्रिय पोल्ट्री फार्म से 55 मुर्गियों के 270 सैंपल लेकर भोपाल स्थित बायो सिक्योरिटी लैब भेजा जा रहा है।पशुपालन विभाग ने 37 स्थायी और 13 अस्थायी गौशालाओं सहित कुल 248 पोल्ट्री फार्म को निगरानी में लिया है, इनमें वर्तमान में 54 फार्म सक्रिय है और जिले भर में पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, ये टीमें गौशालाओं और पोल्ट्री फार्म में निगरानी के साथ बायो सिक्योरिटी गाइडलाइन का पालन और सैनिटाइजेशन करवा रही हैं।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हौशिला प्रसाद के अनुसार, अभी तक किसी भी पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों की असामान्य मृत्यु की सूचना नहीं आई है, लेकिन सतर्कता के तौर पर सभी फार्मों से प्रति फार्म पांच मुर्गियों के सीरम, नेजल और क्लॉबिकल सैंपल लिए जा रहे हैं।जिले की चार तहसीलों – महराजगंज सदर, निचलौल, आनंद नगर और नौतनवा में 30 चिकित्सकों और कर्मियों की टीमें तैनात की गई हैं, इन टीमों को परतावल, श्यामदेउरवा, पनियारा, मुजरी, भिटौली, नौतनवा, रतनपुर, सिसवा, बरगदवा और फरेंदा जैसे ब्लॉकों में निरीक्षण और रोकथाम का कार्य सौंपा गया है और आपातस्थिति में जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    रेलवे का बड़ा फैसला: 1 जनवरी 2027 से 18 ट्रेनों का खत्म होगा सुपरफास्ट दर्जा, बदलेंगे नंबर; यात्रियों को मिलेगी किराये में राहत:
    • November 3, 2026

    रेलवे का बड़ा फैसला: रेलवे ने नए साल से ट्रेनों के संचालन और किराये से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से देश की…

    Continue reading
    यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! अब Special TET का रास्ता साफ, सरकार ने दी मंजूरी:
    • September 3, 2026

    Special TET: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जो अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पास नहीं…

    Continue reading