पीपीगंज हत्या मामला- दादी के तानो के चलते नातिन ने किया खौफनाक कृत्य :

गोरखपुर: थाना पीपीगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने मृतका की बहू और नातिन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि नातिन ने अपनी दादी की गड़ासी से बेरहमी से हत्या की और मां की मदद से शव को बोरे में भरकर साइकिल से गांव के बाहर फेंक दिया।

घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान किया। इस अवसर पर सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मामला 26 सितंबर 2025 का है। थाना पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने के बाद मृतका की बहू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के परिवार पर शक हुआ। बहू और नातिन से पूछताछ पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान इस प्रकार है:

1. उत्तरा देवी पत्नी परदेशी उर्फ राजेश
2. खुशी कुमारी पुत्री परदेशी उर्फ राजेश
निवासी: ग्राम भुईधरपुर, थाना पीपीगंज।

पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि उत्तरा देवी की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के शंकर घोष से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी खुशी कुमारी हुई। दोनों मां-बेटी वर्तमान में गोरखपुर में रहती थीं।

जांच में पता चला कि मृतका, खुशी की दादी, अक्सर उन्हें “बंगालिन” कहकर ताने मारती थी और घर में नौकरानी जैसा व्यवहार करती थी। खुशी कुमारी ने पुलिस को बताया कि दादी की लगातार प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान थी।

घटना वाले दिन, जब उसकी मां घर से बाहर गई थी, तो खुशी कुमारी ने गुस्से में मढ़ई में सो रही दादी के सिर पर गड़ासी से वार कर हत्या कर दी। जब उसकी मां लौटी, तो उसने घटना की जानकारी दी। दोनों ने मिलकर रात के अंधेरे में शव को बोरे में भरा और साइकिल से गांव के बाहर फेंक दिया।

अभियुक्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासी और एक साइकिल बरामद की, जिसे गोबर में छिपाया गया था।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि यह खुलासा प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में एंटी थेफ्ट सेल, एसओजी/स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। उन्होंने पूरी टीम को तत्परता और पेशेवर तरीके से जांच कर घटना का खुलासा करने के लिए सराहा।

दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: