उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण तंत्र को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलास्तर पर कार्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी’ का नया पद सृजित किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने औषधि निरीक्षकों की संख्या दोगुनी करने और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए साक्षात्कार की बजाय लिखित परीक्षा से भर्ती कराने के निर्देश भी दिए हैं।

















































