यूपी में 76वां जिला बनने की तैयारी, ‘कल्याण सिंह नगर’ नाम पर मंथन जारी :

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या जल्द बढ़ सकती है। राज्य सरकार 76वें जिले के गठन की तैयारी में जुटी है, बताया जा रहा है कि अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर नया जिला “कल्याण सिंह नगर” बनाने पर विचार चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में तैयार किया गया है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूर्व सांसदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक रूप से नए जिले के गठन की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित जिले में अतरौली (अलीगढ़), डिबाई (बुलंदशहर) समेत आसपास की तहसीलें शामिल की जा सकती हैं। राज्य शासन ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से इस प्रस्ताव पर रिपोर्ट तलब की है, जिसमें जनसंख्या, क्षेत्रफल, विकास योजनाओं और प्रशासनिक ढांचे की जानकारी मांगी गई है।

हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन है और समीक्षा के बाद शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

राजनीतिक हलकों में इस कदम को कल्याण सिंह की स्मृति को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है। कल्याण सिंह का अतरौली से गहरा नाता रहा है — वे यहीं से कई बार विधायक चुने गए थे और प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे।

  • Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट मीटर का बिल अब हर महीने पोस्टपेड में आएगा:
    • May 7, 2026

    उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदलने का फैसला किया है। गुरुवार को…

    Continue reading
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    • April 29, 2026

    मई 2026 में बैंक छुट्टियों का विवरण:मई के महीने में रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 12 से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कई छुट्टियां केवल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: