अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि जैसे चीन अमेरिका के लिए खतरा है, वैसे ही अमेरिका भी चीन के लिए एक खतरा है।
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु हथियारों को घटाने (निरस्त्रीकरण) पर बातचीत की है।
उन्होंने कहा, “निरस्त्रीकरण (Denuclearization) बहुत बड़ा मुद्दा है। हमारे पास इतने परमाणु हथियार हैं कि हम इस धरती को 150 बार नष्ट कर सकते हैं, रूस के पास भी बड़ी संख्या में परमाणु हथियार हैं और चीन के पास भी जल्द ही काफी हथियार होंगे।”





