जस्टिस सूर्यकांत की चेतावनी, पीढ़ियों के टूटते संबंधों से सभ्यता में भूचाल का खतरा :

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश में बदलते सामाजिक ढांचे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि पीढ़ियों के बीच कमजोर होते संबंध और बुजुर्गों की देखभाल में कमी आज भारत के सामाजिक ताने-बाने के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।

जस्टिस सूर्यकांत ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के सामने “उस पुरानी दुनिया को खोने का जोखिम” खड़ा है, जिसने समाज को मानवीय बनाए रखा था। उन्होंने इसे “सभ्यता में भूचाल” बताते हुए कहा कि समृद्धि के बढ़ने के साथ लोगों के बीच दूरियां भी बढ़ी हैं और रिश्तों की गरमाहट कम हुई है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा—
समृद्धि ने चुपचाप नजदीकियों की जगह ले ली है। नौजवान नई दुनिया में काम करने चले जाते हैं, मगर पीढ़ियों के बीच का दरवाजा बंद हो जाता है।

जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि कभी भारत में वृद्धावस्था को पतन नहीं, बल्कि उन्नयन माना जाता था, परिवार और संस्कृति में बुजुर्ग सदस्य “कथानक की अंतरात्मा” की भूमिका निभाते थे, लेकिन आधुनिकता और बदलती जीवनशैली ने इन पारंपरिक संरचनाओं को कमजोर कर दिया है।

उन्होंने अंत में कहा—
हमने नई दुनिया तो हासिल कर ली, मगर पुरानी दुनिया खोने के कगार पर हैं—वह दुनिया जो हमें इंसान बनाए रखती थी।

  • Related Posts

    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    • August 9, 2026

    भारत में रोजाना फल-सब्जी खरीदने से लेकर कैब के किराए तक के लिए करोड़ों लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल ही में संसद में पेश हुए नए बिल…

    Continue reading
    बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट मीटर का बिल अब हर महीने पोस्टपेड में आएगा:
    • May 7, 2026

    उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदलने का फैसला किया है। गुरुवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: