उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने मदरसे और मस्जिदों को लेकर एक विवादित बयान दिया है, अपने बयान में मंत्री ने कहा कि मदरसे और मस्जिदों से आतंकवादी पनपते हैं और इन्हें तत्काल बंद कर देना चाहिए। उनके इस बयान ने स्थानीय स्तर से लेकर राजनीतिक हलकों तक व्यापक बहस छेड़ दी है।
इसी दौरान ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों के संदर्भ में कई बिंदुओं की जांच की जानी चाहिए, और AMU पर भी इसी क्रम में कटाक्ष करते हुए जांच कराने की बात कही।





